श्रीनगर। महानगर कांग्रेस के तत्वावधान में उत्तराखंड राज्य आंदोलन की अग्रणी आंदोलनकारी स्व. विमला कोटियाल व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. देवी प्रसाद काला को कांग्रेस कार्यालय में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि विमला कोटियाल ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जनहित के मुद्दों के लिए सदैव संघर्षरत रहीं। वहीं देवी प्रसाद काला ने कांग्रेस संगठन और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सूरज घिडियाल, वीरेंद्र सिंह नेगी, डा. प्रताप सिंह भंडारी,आदि मौजूद रहे। संवाद