फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बलिदानी पुलिस जवानों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 21 Oct 2025 04:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानी पुलिस जवानों को यादकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस लाइन में प्रतिसार निरीक्षक श्याम लाल की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अफसरों व कर्मचारियों ने प्रदेश व देश के विभिन्न हिस्सों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, जनता की सुरक्षा व आंतरिक शांति स्थापित करने के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले बलिदानियों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा। उन्होंने मित्र पुलिस को मित्रता व ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। इस मौके आरआई रेडियो नीरज कुमार, सूर्य प्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें