फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कीर्तिनगर में दिवाकर भट्ट को दी श्रद्धांजलि

Fri, 28 Nov 2025 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कीर्तिनगर में दिवाकर भट्ट को दी श्रद्धांजलि
श्रीनगर। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट को शुक्रवार को विभिन्न दलों से जुड़े लोगों व आम जनमानस ने कीर्तिनगर के रामलीला मैदान में श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर लंबे समय से उनके सहयोगी रहे सतेंद्र भट्ट, विजयंत निजवाला, कीर्ति जुगरान, अनिल स्वामी, पूरण कठैत आदि ने राज्य आंदोलन, विवि आंदोलन व अन्य क्षेत्रीय मुद्दों पर दिवाकर भट्ट से जुड़े संस्मरणों को साझा किया। कांग्रेस के युवा नेता डाॅ. प्रताप भंडारी, ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर भंडारी, रामलाल नौटियाल, मुकेश बर्तवाल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र कुंवर, जय सिंह कठैत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उत्तम भंडारी, अमित मेवाड़, गौरव राणा, कुलदीप रावत आदि ने भी दिवाकर भट्ट के विचारों को आगे बढ़ाने की बात की। मूल निवास, भू-कानून समिति के संयोजक अरुण नेगी, जसपाल, महावीर आदि ने कहा कि राज्य बचाने, मूल निवास 1950 लागू करवाने, उत्तराखंड के अपने भूकानून व राजधानी गैरसैंण को लेकर भट्ट एक अंतिम लड़ाई लड़ना चाहते थे। इस मौके पर संजय रावत, संजय भट्ट, रमेश मंमगाई, अचल नेगी, सुन्दरमणि डबराल, विनोद चमोली, अनिरुद्ध काला, महावीर घिल्डियाल, हरेंद्र मंद्रवाल, राजा बंगवाल, परमवीर कठैत, हिमानी, मकान लाल, रघुवीर पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें