फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: आंदोलनकारी विमला कोटियाल को दी श्रद्धांजलि

Wed, 03 Jun 2026 03:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तराखंड राज्य आंदोलन की वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं समाजसेवी स्व. विमला कोटियाल के निधन पर बार एसोसिएशन ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी तथा बार एसोसिएशन के संरक्षक अनूप श्रीपांथरी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के हक-हकूक की लड़ाई में उनकी भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता। अनूप श्रीपांथरी ने कहा कि विमला कोटियाल का जीवन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। शोक व्यक्त करने वालों में अध्यक्ष प्रमेश चंद्र जोशी, कृष्णानंद मैठाणी, पूर्व अध्यक्ष दीपक भंडारी, महेंद्र पाल सिंह रावत, वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेंद्र पुंडीर, कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट, प्रदीप मैठाणी, ब्रह्मानंद भट्ट, विवेक जोशी, विकास पंत आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें