जम्मू। डीआईजी जम्मू, सांबा, कठुआ रेंज भीमसेन टूटी ने रविवार को चार पुलिस अफसरों के तबादले किए। कठुआ से इंस्पेक्टर दविंदर सिंह को जम्मू, सांबा से इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह को जम्मू, सांबा से सब इंस्पेक्टर कुनाल सिंह को जम्मू और जम्मू से एएसआई राकेश मसीह को कठुआ भेजा गया है।