जम्मू। वित्त विभाग में आठ सीएओ को इधर से उधर किया गया है। इसमें कई सीएओ के तबादलों के साथ नई नियुक्तियां की गई हैं। इसमें प्रीतपाल सिंह को सीएओ ट्रेजरी आफिसर अतिरिक्त ट्रेजरी तालाब तिल्लो जम्मू में भेजा गया है। इसी तरह इशफाक अहमद पंडित को सीएओ श्रीनगर नगर निगम, शाहनवाज अहमद को इंचार्ज सीएओ बजट डिवीजन वित्त विभाग, मोहम्मद इकबाल को इंचार्ज सीएओ डिप्टी डायरेक्टर (सेंट्रल) अकाउंट एंड ट्रेजरी, जफर इकबाल को इंचार्ज सीएओ जेएंडके स्पोर्र्ट्स काउंसिल, यासिर अराफात को इंचार्ज सीएओ एस्टेट विभाग, सिविल सचिवालय, मोहम्मद अशरफ को इंचार्ज सीएओ चीफ इंजीनियर, पीएचई विभाग कश्मीर और विवेक अत्री को इंचार्ज सीएओ, जेएंडके खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज बोर्ड में भेजा गया है।