फोटो
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में 13 वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. अजेय विक्रम सिंह का स्थानांतरण राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार हो गया है। उन्होंने लगभग पौने दो वर्ष तक बेस अस्पताल श्रीनगर के चिकित्सा अधीक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। स्थानांतरण पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना सहित चिकित्सकों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने डॉ. अजेय विक्रम सिंह को विदाई दी। संवाद