फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बेस अस्पताल में कुशल प्रसूति परिचारिका का प्रशिक्षण शुरू

Mon, 27 Oct 2025 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मेडिकल कॉलेज के बेस टीचिंग अस्पताल में मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 21 दिवसीय स्किल बर्थ अटेंडेंट (कुशल प्रसूति परिचारिका) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. आशुतोष सयाना ने कहा कि यह प्रशिक्षण पहाड़ों में होने वाली मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करने में सहायता प्रदान करेगा। प्रशिक्षुओं को गर्भवती महिला के प्रति सम्मानजनक, करूणामय और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार कौशल का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। मौके पर डाॅ. अजय विक्रम, डाॅ. विनीता रावत, डाॅ. नवज्योति बोरा, डाॅ. नेहा, डाॅ. अंकिता, प्रशिक्षु पूजा रावत, पूनम रावत, किरन भट्ट, शालिनी चौहान, आदि मौजूद रहे। संचालन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डाॅ. सुरेंद्र सिंह तथा मॉस्टर ट्रेनर विजयलक्ष्मी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें