फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: प्रशिक्षित एसएसबी गुरिल्लाओं ने जताया आक्रोश

Mon, 10 Nov 2025 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन की एक आपातकालीन बैठक कीर्तिनगर में मोलू भरदारी पार्क में हुई। संगठन के टिहरी जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद एवं जिला मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट ने कहा है कि उनकी मांगों के समाधान के लिए धामी सरकार केवल कोरे आश्वासन दे रही है लेकिन मांगों पर धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री ने 20 दिसंबर 2023 को एसएसबी गुरिल्लाओं की नौकरी, पेंशन, एक सहायता देने के लिए शासन को निर्देश दिए थे लेकिन 2 वर्ष व्यतीत होने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लगातार सरकार की ओर से उनकी उपेक्षा की जा रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें