फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: त्योहार के लिए व्यापारी तैयारियों में जुटे

Thu, 01 Oct 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्राद्ध पक्ष के बीच व्यापारियों ने नवरात्र, दशहरा और करवाचौथ जैसे आगामी त्योहारों को लेकर बाजार में सुस्त कारोबार के बेहतर होने की उम्मीद में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत दुकानों पर नया सामान पहुंचना शुरू हो गया है। पूजा सामग्री विक्रेता मुकेश, तुलसी और बिन्नू ने बताया कि त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने की संभावना के चलते जयपुर और फिरोजाबाद जैसे स्थानों से नई डिजाइन की चूड़ियां, कंगन, श्रृंगार का अन्य सामान, मां के वस्त्र, चुनरियां और पर्याप्त पूजन सामग्री का स्टॉक मंगाया जा रहा है। साथ ही फल विक्रेता भी अतिरिक्त फलों की व्यवस्था कर रहे हैं जिससे ग्राहकों की भीड़ बढ़ने पर बिक्री में सुधार हो सके और व्यापारी इस दौरान प्रशासन से यातायात व अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग की भी अपेक्षा कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें