फोटो
पौड़ी। होम वोटिंग के तहत पांच दिनों में पौड़ी जिले में 1578 दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। बुधवार को पौड़ी जिले की छह विधानसभाओं के लिए 12 दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं ने वोट डाले। निर्वाचन विभाग के 440 कार्मिक मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने में जुटे हैं। सहायक नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि बुधवार को 12 दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं ने वोट डाले हैं। शेष 133 मतदाताओं के मतदान करने के साथ यह प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। संवाद