फोटो
श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज हिंसरियाखाल के तीन विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के कक्षा छह के आदित्य भट्ट, आरव सिंह महर और बलदेव सिंह राणा का छात्रवृत्ति के लिए चयन होने पर विद्यालय के शिक्षकों एवं अभिभावकों ने खुशी जताई है। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा छह में प्रतिमाह 600 रुपए, कक्षा सात में 700 रुपए तथा कक्षा आठ में 800 रुपए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामदयाल ने कहा कि तीनों विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन होना विद्यालय के साथ ही पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. हर्षमणी पांडेय ने विद्यार्थियों को आगे भी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। संवाद