जम्मू। युवा सेवा और खेल विभाग के तीन कर्मचारियों का चयन एएससीए लेवल-1 स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोचिंग कोर्स के लिए हुआ है। इसमें पंकज ससून, मदन मोहन और सतिका शर्मा शामिल हैं। पंकज शारीरिक शिक्षा के लेक्चरर जबकि मदन और सतिका अध्यापक हैं। एएससीए लेवल-1 स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोचिंग कोर्स भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त है जो अस्ट्रेलिया स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोचिंग कोर्स की अग्रणी एसोसिएशन है। इन तीन के चयन पर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दी है। ब्यूरो