चौथान पट्टी के सुंदर गांव में सुअर ने हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया है। प्रधान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विगत 12 अगस्त को ग्रामीण देवेंद्र सिंह, बिरेंद्र कुमार व भोपाल राम पशुओं को चुगाने के लिए पास के जंगल में गए थे, लेकिन इसी दौरान घात लगाए बैठे सुअर ने देवेंद्र सिंह पर हमला कर दिया। साथियों ने शोर मचाया तो सुअर ने उन पर भी हमला किया। घायलों को देघाट ले जाया गया, जहां से बीरेंद्र कुमार व भोपाल राम उपचार के बाद घर भेज दिए गए, लेकिन देवेंद्र को पहले रानीखेत और उसके बाद उजाला हॉस्पिटल काशीपुर रेफर किया गया। ग्रामीण जगत सिंह ने कहा कि घटना की सूचना वन विभाग व स्थानीय प्रशासन को समय पर दे दी गई थी, लेकिन घटना के एक सप्ताह बाद भी ग्रामीणों की सुध लेने कोई नहीं पहुंचा।