फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: उप जिला अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। उप जिला अस्पताल श्रीनगर में एक साल से अधिक समय से स्त्री एवं प्रसूति रोग के दो पदों में से एक पद पर भी विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती नहीं है। इस कारण महिलाओं को कई परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। गर्भवती महिलाओं को प्रसव संबंधी मामलों के लिए बेस अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है। उप जिला अस्पताल में दिसंबर 2023 से स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। पूर्व में यहां तैनात विशेषज्ञ डॉक्टर के अवकाश पर चले जाने के बाद यह स्थिति बनी हुई है। यहां स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के दो पद होने के कारण कुमाऊं मंडल से करीब 6 माह पूर्व एक विशेषज्ञ डॉक्टर को यहां स्थानांतरित किया गया था, लेकिन उन्होंने भी यहां ज्वाइनिंग नहीं ली है। दोनों पदों पर विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात न होने से ज्यादा दिक्कतें गर्भवती महिलाओं को हो रही है। महिलाओं को सामान्य प्रसव या ऑपरेशन के लिए भी बेस अस्पताल जाना पड़ रहा है। अस्पताल के सीएमएस डाॅ. विमल गुसांई का कहना है कि स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति के प्रयास जारी हैं। यहां के लिए नियुक्त विशेषज्ञ डॉक्टरों से बातचीत भी की जा रही है। समस्या का जल्द ही समाधान निकल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें