विकासखंड कल्जीखाल के नलई गांव में संचार सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। कोमल सिंह नेगी ने बताया कि संचार सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को फोन करने साथ ही ऑनलाइन कार्य करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने भी केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर गांव में संचार सुविधा उपलब्ध कराने को कहा था। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई।