पुलिस विभाग में चार वर्षों तक अर्दली के पद पर कार्य करने के बाद सेवा से हटाए गए कर्मी ने शासन प्रशासन से रोजगार व आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। श्रीकोट गंगानाली निवासी दुर्गा प्रसाद भट्ट ने बताया कि वर्ष 1996 में उसको एवजी के पद पर नियुक्त दी गई थी, लेकिन चार वर्ष की सेवा के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया है। दुर्गा प्रसाद ने बताया कि जब उनकी नियुक्ति हुई, तो जिला स्तर पर एक कमेटी का गठन किया गया था। इसके माध्यम से एवजी का चयन किया गया है, लेकिन अब विभागीय अधिकारी इससे पल्ला झाड़ रहे है। भट्ट ने मुख्यमंत्री व विभाग से रोजगार दिए जाने या आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।