श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के अंतर्गत लोस्तु बडियारगढ़ के ग्रामीणों का विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर अमल नहीं होगा तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे प्रदीप गोदियाल ने कहा कि छाम से खलियाणी गांव, सिल्काखाल के फतडु से रतगाली, बडियारगढ़ से कांडा को सड़क से न जोड़े जाने, लोस्तु बडियारगढ़ में पेयजल आपूर्ति सुचारू न होने, क्षेत्र में बिजली की क्षतिग्रस्त लाइन व पुराने खम्बों का सुधारीकरण न होने और पेड़ों की लापिंग न होने से हो रही समस्याओं के विरोध में ग्रामीण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर प्रताप सिंह बत्र्वाल, कविता देवी, कल्पेश्वरी देवी, मनमोहन जोशी,आदि मौजूद रहे। संवाद