फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कुलपति को आ रहे अज्ञात फोन, तहरीर दी

Wed, 31 Dec 2025 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह को अज्ञात व्यक्ति की ओर से फोन पर परेशान करने का मामला सामने आया है। आरोपी खुद को साइबर सेल से बताकर लगातार फोन कर रहा है। अब कुलसचिव प्रो. आरके ढोड़ी ने श्रीनगर कोतवाली में इस बाबत तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने बताया कि बीते कई दिनों से कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह को एक व्यक्ति अलग-अलग नंबरों से फोन कर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। फोन करने वाला व्यक्ति साइबर सेल का हवाला देकर कुलपति पर अनावश्यक दबाव बना रहा है। विवि प्रशासन ने पुलिस से मामले की जांच कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें