फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने किया पुतला दहन

विज्ञापन
कीर्तिनगर में पुतला रखकर प्रदर्शन करते पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा के सदस्य। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा शाखा श्रीनगर और कीर्तिनगर ने विजयदशमी के उपलक्ष्य में नई पेंशन स्कीम रूपी रावण का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार को हर हाल में पुरानी पेंशन योजना बहाल करनी होगी। श्रीनगर में शाखा अध्यक्ष राकेश रावत व कीर्तिनगर में जिला उपाध्यक्ष टिहरी राजीव उनियाल के नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश के सभी एनपीएस कर्मी पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलनरत हैं। इसके बावजूद केंद्र और राज्य सरकार ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। 1 जनवरी 2004 के बाद लागू एनपीएस योजना रावण रूपी राक्षस से भी भयानक है। इसके लिए बड़ा आंदोलन जरूरी है। इस मौके पर कीर्तिनगर शाखाध्यक्ष संदीप मैठाणी, रमेश नेगी, कमलेश जोशी, शाखा संयोजक श्रीनगर महेश गिरि, मनोज भंडारी, सौरभ नौटियाल, अनुसूया जुगराण, भगवान सिंह मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें