फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: देवप्रयाग में हर्षोल्लास के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय गणेश महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। प्राचीन रघुनाथ मंदिर देवप्रयाग में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के साथ ही तीन दिवसीय गणेश महोत्सव की शुरुआत हुई। श्री गंगा रघुनाथ सेवा समिति की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव की शुरुआत सोमवार को भगवान गणेश की मूर्ति के विधिवत पूजन के साथ हुई। पंडित सुभाष मिश्रा और धनेश कोटियाल द्वारा यजमान गगन कटियाल के हाथों भगवान श्री गणेश की विधि विधान से पूजा कर मूर्ति स्थापित की गई। देवप्रयाग तीर्थ में गणेश महोत्सव की शुरुआत करने वाले अभिषेक पंचपुरी, लक्की भट्ट आदि ने क्षेत्र की सुख समृद्धि की भगवान गणेश से प्रार्थना की। अब 16 सितंबर को संगम स्थल पर मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर श्री रघुनाथ मंदिर के पुजारी शंकर पांडे, सहित तीर्थ पुरोहित समाज के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें