पौड़ी। रामलीला मंचन के सातवें दिन भगवान राम द्वारा बाली को छिपकर बाण मारने और घायल बाली के करुण विलाप के दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। शनिवार शाम आयोजित रामलीला का शुभारंभ रावण-मारीच संवाद से हुआ। बाली की भूमिका में प्रज्वल और सुग्रीव की भूमिका में कृष ने शानदार अभिनय कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। मुख्य अतिथि डॉ. जॉर्ज, प्रबंधक संजय गोविल और एडमिनिस्ट्रेटर कमल कांत काला ने रामलीला के आयोजन को महत्वपूर्ण बताया। रामलीला में पुरुष पात्रों की रूपसज्जा का कार्य आशीष नेगी, सुरेंद्र रमोला और गौरव गैरोला कर रहे हैं। वहीं, महिला पात्रों की जिम्मेदारी विनीता नेगी, रजनी रावत, तनुप्रिया और सुहानी नौटियाल निभा रही हैं। इस अवसर पर रामलीला समिति के सचिव राम सिंह रावत, आशुतोष नेगी, विक्रम गुसाईं, राजेंद्र लिंगवाल, नवीन मियां, ललित चिटकारिया और सुशील बहुगुणा आदि मौजूद रहे। संवाद