फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ शरदोत्सव का समापन

Sun, 23 Nov 2025 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकगायिका अनुराधा निराला व मीना राणा की मनमोहक प्रस्तुतियों पर दर्शक जमकर थिरके
विज्ञापन

- संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। रामलीला मैदान में आयोजित शरदोत्सव की तीसरी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या उत्तराखंड के लोक कलाकारों के नाम रही। लोक गायिका अनुराधा निराला, मीना राणा, लता तिवाड़ी पांडे, लोक गायक विवेक नौटियाल और मनोज रावत अंजुल की प्रस्तुतियों पर दर्शक देर तक झूमते रहे। हास्य कलाकार संदीप छिलबट ने अपने व्यंग्यों से खूब ठहाके लगवाए। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल ने किया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के संवाहक हैं और ऐसे आयोजन लगातार होते रहने चाहिए। पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने शरदोत्सव के सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। संध्या की शुरुआत मनोज रावत अंजुल और लता तिवाड़ी पांडे की युगल प्रस्तुति बाबा कंडोलिया स्तुति से हुई। इसके बाद अनुराधा निराला ने मुल मुल कैकु हैसनी, विवेक नौटियाल ने नंदा स्तुति और ओटुवा बेलेणा, मीना राणा ने जुनियाली रात मा, तथा लता तिवाड़ी ने छपेली गीत तिलगा तेरी लंबी लटी प्रस्तुत कर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। मीना राणा और संजय कुमोला के युगल गीत बलमा तथा मनोज रावत अंजुल और साथियों के गीत ग्वीराल फूल फुली गेनी पर शानदार नृत्य प्रस्तुति हुई। संगीत संयोजन तपेश्वर प्रसाद ने संभाला तथा संचालन गणेश खुगशाल गणी ने किया। कार्यक्रम में केसर सिंह नेगी, विनय शर्मा, विजय शर्मा, वीरेंद्र खंकरियाल, सोबन सिंह नेगी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें