फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पवित्र गाडू घड़ा यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

Thu, 09 Apr 2026 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बदरीनाथ धाम डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत की देखरेख में निकाली जा रही भगवान बदरी विशाल की पवित्र गाडू घड़ा (तेल कलश) शोभा यात्रा देर सायं श्रीनगर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने यहां विवि गेट पर यात्रा का भव्य स्वागत किया। पवित्र तेल कलश यात्रा मुख्य बाजार में भ्रमण कर काला रोड होते हुए बदरी केदार धर्मशाला में रात्रि प्रवास के लिए पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने गाडू घड़ा यात्रा का दर्शन किया व प्रसाद ग्रहण किया। कलश यात्रा पूजा-अर्चना के पश्चात शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे यात्रा यहां से रूद्रप्रयाग के लिए प्रस्थान करेगी। इस मौके पर श्रीराम विश्नोई, उम्मेद सिंह मेहरा, वेदव्रत शर्मा, दिनेश असवाल, सुरेंद्र चौहान, लखपत भंडारी, विपिन नौटियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें