फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: रोटरी क्लब ने दो विद्यालयों के पुस्तकालयों को दीं 206 पुस्तकें

Thu, 16 Jul 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। रोटरी क्लब ने विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित करने और पुस्तकालयों को समृद्ध बनाने की पहल करते हुए राजकीय इंटर कॉलेज केवर्स और राजकीय इंटर कॉलेज कालेश्वर के पुस्तकालयों को 103-103 पुस्तकें भेंट कीं। रोटरी क्लब के अध्यक्ष अनिल ढौंडियाल ने कहा कि बदलते दौर में बच्चों में पढ़ने-लिखने की संस्कृति को बनाए रखना बेहद जरूरी है। क्लब के पूर्व अध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी ने बताया कि पुस्तकों की खरीद के लिए पौड़ी नगरपालिका के प्रथम अध्यक्ष स्व. कैप्टन अवतार सिंह रमोला तथा उनके नाती स्व. फ्लाइट लेफ्टिनेंट भारत सिंह रावत के परिजनों ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. पीएस नेगी, संजीव रावत, प्रधानाचार्य किशोर रोतैला, एसपी घिल्डियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें