कीर्तिनगर। विकास खंड के शाश्वत शिक्षा निकेतन बागवान में चल रहे चार दिवसीय खेल महोत्सव का समापन हो गया है। खेल महोत्सव में वॉलीबाल, गोला फेंक, चक्का फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद, क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, शतरंज, अलग-अलग श्रेणियों की दौड़, कैरम, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताएं हुईं। इस मौके पर प्रधानाचार्या रचना अन्थवाल ने कहा कि खेल महोत्सव विद्यार्थियों के मानसिक विकास के लिए भी बहुमूल्य साबित होगा, क्योंकि शारीरिक स्वास्थ्य ही मानसिक स्वास्थ्य की नींव होता है। खेलों से विद्यार्थियों में एकता की भावना भी प्रकट होती है जो उन्हें बेहतर समाज का निर्माण करने में सहायता करेगी।