फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कर्मचारी विकास संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर के कर्मचारी मिलन केंद्र में बृहस्पतिवार को अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। समारोह के विशिष्ट अतिथि केपी काला ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को पद की शपथ दिलाई। साथ ही संगठन के कार्यों को मेहनत और लगन के साथ किए जाने और संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर संगठन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश चंद्र मैठाणी, सचिव दीनबंधु सिंह चौहान, उपाध्यक्ष राजाराम जोशी, सह सचिव हरि प्रसाद उनियाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत व कार्यकारिणी के सदस्य दयाराम पुरी, भगवती प्रसाद पुरी, किशोरीलाल नौटियाल आदि ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक विमल बहुगुणा, वरद राज बहुगुणा और रामेश्वर पुरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें