जिले में डीएम को बदले छह माह हो चुके हैं, लेकिन शासन की वेबसाइट में आज भी पूर्व जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल का नाम दर्ज है।
विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री मातंग मलासी ने बताया कि किसी जानकारी के लिए उन्होंने शासन की वेबसाइट खोली तो यह गड़बड़ी सामने आई। पौड़ी में अब डा. विजय कुमार जोगदंडे डीएम हैं, लेकिन वेबसाइट पर इस जानकारी को छह महीने बाद भी अपडेट नहीं किया गया है। सहायक सूचना विज्ञान अधिकारी एनआईसी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जिला प्रशासन पौड़ी की वेबसाइट पूरी तरह अपडेट है, लेकिन जो शिकायत मिली है उसे जल्द अपडेट करा दिया जाएगा।