फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: नगर पालिका ने शहर में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। नगर पालिका परिषद पौड़ी की ओर से शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत टेका मार्ग और व्यू प्वाइंट क्षेत्र में फैले कूड़े-कचरे को एकत्रित कर सफाई की गई। जिला जज अजय चौधरी ने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें। नगर पालिका के ईओ शांति प्रसाद जोशी ने बताया कि इस तरह के स्वच्छता अभियान आगे भी जारी रहेगा। इससे पूर्व जिला जज की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा, जैव विविधता और स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन का आधार है, जिसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें