फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बछड़े को उठा ले गया गुलदार

Fri, 26 Apr 2024 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर में एक बार फिर गुलदार सक्रिय हो गया है। गुलदार यहां आवासीय बस्तियों में घूम रहा है जिससे लोगों में दहशत है। बृहस्पतिवार रात डेढ़ बजे गुलदार बजीरों के बाग में आवासीय बस्ती के बीच खाली प्लॉट पर गायों के झुंड के बीच से एक बछड़े को उठा कर ले गया। यह घटना एक आवासीय घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्थानीय निवासी अनूप बहुगुणा, दिनेश प्रसाद उनियाल ने कहा कि गुलदार के आवासीय बस्तियों में धमकने से लोगों को खतरा बना है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार से सुरक्षा की मांग की। बता दें कि इसी महीने छह अप्रैल को श्रीकोट में गुलदार ने एक बच्ची को घायल कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें