फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: व्यापार सभा के महासचिव व कोषाध्यक्ष शनिवार को लेंगे शपथ

Fri, 17 Jul 2026 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर व्यापार सभा के नवनिर्वाचित महासचिव छवि प्रकाश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पंकज नेगी शनिवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। दोनों पदाधिकारियों के लिए अलग से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सुबह 11 बजे व्यापार सभा भवन में किया गया है। व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी ने बताया कि पूर्व में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में किसी कारणवश महासचिव और कोषाध्यक्ष शामिल नहीं हो पाए थे। इसी कारण दोनों पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण अब शनिवार को कराया जाएगा, ताकि वे विधिवत अपने पदभार का दायित्व संभाल सकें।उन्होंने बताया कि समारोह में व्यापार सभा की जिला कार्यकारिणी, नगर इकाई के पदाधिकारी, वरिष्ठ व्यापारी मौजूद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें