फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मृतक छात्र के पिता ने पुलिस से जांच की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर डैम कॉलोनी के पास सोमवार को गढ़वाल विवि के एमपीएड प्रथम वर्ष के छात्र की मौत के मामले में परिजनों ने पुलिस से गंभीरता से जांच करने मांग की है। छात्र के पिता राम प्रसाद ने पुलिस को सौंपे पत्र में कहा कि मुझे फोन पर बताया गया कि आपका पुत्र रोड किनारे मृत अवस्था में है और उसकी बाइक में आग लगने से जल गई है। लेकिन जब मैं घटनास्थल के पास गया तो मुझे संदेह लगा कि जैसे मेरे पुत्र के साथ कोई अनहोनी हुई है। मृतक छात्र अंकित के पिता राम प्रसाद ने पुलिस से मामले की गहनता के साथ जांच करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें