फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बलिदानी राकेश रतूड़ी के परिजनों ने बनवाया शहीद स्मारक

विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ। जनपद पौड़ी के दूरस्थ गांव साकंरसैण में जम्मू कश्मीर में बलिदान हुए राकेश रतूड़ी के परिजनों ने उनके नाम पर राइंका साकंरसैण में उनके नाम पर शहीद स्मारक द्वार का निर्माण करवाया। इस दौरान बलिदानी राकेश रतूड़ी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि मेजर रनदीप सिंह, नायब सूबेदार शीशपाल सिंह भंडारी, राठ सैनिक कल्याण समिति अध्यक्ष आर्डिनरी कैप्टन दर्शन सिंह रावत व प्रकाश सिंह रावत का स्वागत किया। इस दौरान राकेश रतूड़ी के बड़े भाई रेवतीनंदन रतूड़ी ने मौजूदा राज्य सरकार व क्षेत्रीय विधायक डॉ. धन सिंह रावत के प्रति रोष जताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार को बलिदानी के नाम पर स्मारक निर्माण करना चाहिए था। बलिदानी राकेश रतूड़ी की पत्नी नंदा देवी रतूड़ी ने कहा कि यह एक भावुक पल है, आज के ही दिन उनके पति जम्मू कश्मीर में दुश्मनों से लोहा लेते हुए बलिदान हुए थे। इस मौके पर देवकी नंदन रतूड़ी, राजाराम रतूड़ी, रमेश रतूड़ी गोकुल सिंह नेगी, मातवर सिंह नेगी, साबर सिंह विष्ट,ललित रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें