राजकीय वाहन चालक महासंघ की बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान सरकार से जल्द ही समस्याओं पर कदम उठाने की मांग की गई।
रविवार को पौड़ी में आयोजित वाहन चालक महासंघ की बैठक में वाहन चालकों को ग्रेड-वेतन 4800 करने, लोनिवि में कार्यरत डोजर व जेसीबी ऑपरेटर को वाहन चालक मानने, क्लीनरों को वाहन चालकों के पदों पर समायोजन करने, वाहनों के अनुपात में वाहन चालकों के पद सृजित करने व विभागों के पुनर्गठन में तैनात उपनल, दैनिक, संविदा चालकों को नियमित करने की मांग उठाई गई। बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष जगबीर रौथाण, राकेश कुमार, वासुदेव सिंह, होशियार सिंह, त्रिलोक सिंह, रमेशचंद्र, जगमोहन सिंह, कुलवंत सिंह, घनश्याम सिंह, हिम्मत सिंह, कृष्णा, अश्वनी, भूपेंद्र आदि मौजूद थे।