फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामभक्तों ने खुशी में जलाए दीप, जमकर की आतिशबाजी

विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण के अवसर पर श्रीनगर लक्ष्मी नारायण मंदिर मे दीपोत्सव कार्यक्रम मे भाग लेते विभ? - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की आधारशाीला रखे जाने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और रामभक्तों ने दीपोत्सव और आतिशबाजी के साथ खुशी मनाई। इस मौके पर श्रीनगर के शारदा गंगा घाट पर गंगा आरती समिति और स्टार क्लब की ओर से 101 दीपक जलाकर राम भजन का आयोजन किया गया। लक्ष्मीनारायण मंदिर, बदरीनाथ मंदिर, कमलेश्वर, नागेश्वर औ कटकेश्वर महादेव मंदिर में भी खुशी के दीप जलाए गए। संस्कृति बचाओ अभियान के सदस्यों ने दीपदान कर आतिशबाजी की। भगवान राम की तपस्थली देवप्रयाग के श्री रघुनाथ मंदिर में भी 2001 दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने भी दीपदान कर तीर्थवासियों को शुभ कामनाएं दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें