फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: टेंट सज्जा में दिखी राज्यों की संस्कृति

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। चौरास स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल में सोमवार को स्काउट एंड गाइड के चतुर्थ शिविर के दूसरे दिन विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। जिला आयोजक आयुक्त वैभव गौड़ और स्काउट मास्टर विकास बाबू ने छात्र-छात्राओं को मार्चिंग ड्रिल, टेंट निर्माण और प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर टोलियां बनाकर विभिन्न राज्यों की संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और प्रमुख पकवानों को प्रदर्शित किया। राज्यों की संस्कृति के अनुरूप सजाए गए टेंट आकर्षण का केंद्र रहे। प्रधानाचार्य डॉ. रेखा उनियाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टोलियों के नायकों को पुरस्कृत किया। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड की ओर से प्रधानाचार्य को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, सेवा और सहयोग की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें