पौड़ी। बिडोलस्यूं विकास समिति ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उल्ली में विज्ञान, हिंदी व संस्कृत विषयों में शिक्षकों की नियुक्ति करने सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। समिति के पदाधिकारियों ने डीएम पौड़ी को ज्ञापन भी सौंपा है।
बिडोलस्यूं विकास समिति के सुल्तान सिंह नेगी ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि जीआईसी बिडोली में राजनैतिक विज्ञान, अंग्रेजी का पद भी रिक्त है। ग्राम सभा मरोड़ा का नया पंचायत घर करीब दो साल से अधूरा पड़ा है। इसके अलावा ग्राम सुक्र से बुडणी तक तीन किमी कच्चे मार्ग का डामरीकरण करने, ग्राम बिडोली की सड़क का डामरीकरण करने, बिडोली पंपिंग योजना का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने, ग्राम मरोड़ा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा दीवार व सौदर्यीकरण का कार्य करने सहित विभिन्न मांगों के निराकरण की मांग की। ज्ञापन देने वालों में महासचिव मातवर सिंह, लक्ष्मण सिंह, दलीप सिंह, आनंद सिंह, शरत सिंह, हर्ष सिंह आदि शामिल रहे। संवाद