कीर्तिनगर। क्षेत्राधिकारी (सीओ) नरेंद्रनगर सुरेंद्र सिंह भंडारी ने कोतवाली कीर्तिनगर का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और अभिलेखों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कोतवाली की स्वच्छता, मालखाना, सीसीटीएनएस कक्ष और आपदा प्रबंधन संसाधनों की स्थिति संतोषजनक मिलीं। सीओ भंडारी ने अस्लाह और दंगारोधी उपकरणों का भौतिक सत्यापन किया तथा पुलिसकर्मियों से शस्त्र हैंडलिंग का अभ्यास कराया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा को सीसीटीएनएस पोर्टल पर शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और महिला अपराधों पर कार्रवाई करने को कहा। क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और बीट पुलिसिंग व रात्रि गश्त को और मजबूत करने के निर्देश दिए।