परीक्षा फाॅर्म भरने की तिथि 15 नवंबर तक बढ़ाई
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन ने विषम सेमेस्टर (तृतीय, पंचम, सप्तम व नवम) परीक्षा 2025-2026 व स्नातक/ परास्नातक प्रथम सेमेस्टर बैक परीक्षा के आवेदन पत्र भरने की तिथि बढ़ा दी है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. जेएस चौहान की ओर से इस संदर्भ में जारी किए गए नोटिफिकेशन के आधार पर परीक्षा फाॅर्म भरने की तिथि 15 नवंबर तक विस्तारित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि विवि की ओर से विषम सेमेस्टरों की परीक्षा के लिए परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन https://online.hnbgu.ac.in पर भर सकते हैं। कहा इसके उपरांत तिथि विस्तारित नहीं की जाएगी। संवाद