श्रीनगर। कीर्तिनगर पुलिस ने गिरफ्त से फरार आरोपी को जंगल में कॉम्बिंग के बाद पकड़ लिया। उसके खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से भागने का अभियोग भी दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि पुलिस ने स्कूटी चोरी के आरोप में नितेश निवासी शहादरा दिल्ली को गिरफ्तार किया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट कीर्तिनगर की अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को 22 मई को जिला कारागार टिहरी में दाखिल करने ले जाया जा रहा था। रास्ते में कांडीखाल अमोली के बीच लघुशंका का बहाना बनाकर आरोपी फरार हो गया था। एसएसपी के आदेश पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए शीघ्र टीम गठित की गई। गहन सर्च अभियान चलाकर आरोपी को कांडीखाल गांव से लगे जंगल में कॉम्बिंग करके गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद