थाना क्षेत्र थलीसैंण पुलिस ने कोरोना महामारी के दौरान बेहतर कार्य करने वाले पांच कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बैजरों के धीरेंद्र सिंह, उपरियाखाल के महेंद्र सिंह रमोला, बीरोंखाल के अनिल रावत और थलीसैंण के महबूब हसन व दिनेश सिंह रावत को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि व्यवसायियों को नो मास्क-नो एंट्री जागरूकता के पंपलेट भी वितरित किए गए हैं।