अनंतनाग। आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर गाजी हैदर के नाम का धमकी भरा ऑडियो टेप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें भाजपा और मीडिया के लोगों को धमकी दी गई है। ऑडियो में गाजी कह रहा है कि जो लोग कहते हैं कि आतंक का खात्मा हो गया है तो वे गलतफहमी में है। मीडिया में काम करने वाले कुछ लोग हकीकत छिपा रहे हैं। इन लोगों की हमारे पास लिस्ट है। इसके अलावा मस्जिदों के इमामों को भी चेतावनी दी गई है।