फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों और उनके समर्थकों के लिए साफ संदेश-डॉ. जितेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि आतंकियों से कोई नरमी नहीं होगी। हिजबुल के कमांडर को मारकर एक बार सरकार ने साफ संकेत दे दिए हैं कि बंदूक उठाने वालों का क्या हश्र होगा। उन्होंने कहा कि आतंकियों के साथ परोक्ष रूप से आतंकवाद का समर्थन देने वालों और भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वालों को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश अपनी सेना के साथ खड़ा है। सेना जम्मू-कश्मीर के लोगों के हितों की सुरक्षा के लिए खड़ी है। कोरोना महामारी का फायदा उठाकर आतंकवाद के प्रायोजक और आतंकवादी सुरक्षा बलों पर हमले कर रहे हैं जिन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें