फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा में समान अवसर का माध्यम है तकनीक: नेगी

Sun, 05 Jul 2026 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय में ईसा फाउंडेशन की ओर से रविवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए टैब वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 11 मेधावी छात्र-छात्राओं को टैब वितरित किए गए। वक्ताओं ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में फाउंडेशन के योगदान की सराहना करते हुए इन्हें समाज के विकास और भविष्य निर्माण का आधार बताया। उत्तरा केयर अस्पताल परिसर में आयोजित समारोह में फाउंडेशन के संस्थापक इंद्रजीत सिंह नेगी ने कहा कि शिक्षा सभी के लिए समान अवसर उपलब्ध कराती है और मेहनत के बल पर ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से टैब का सकारात्मक और प्रभावी उपयोग कर अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाने का आह्वान किया। फाउंडेशन के शिक्षा निदेशक भूपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि अब तक प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में 500 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को टैब वितरित किए जा चुके हैं। फाउंडेशन के प्रबंधक आलोक रावत ने टैब के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर प्रिया, वैष्णवी, किंजल, अनुज कुमार, तानिया रावत, मनीषा, महक, प्रियंक सिंह रावत, हिमांशु बिष्ट, गौरंग भट्ट और प्रियांशु भंडारी को टैब वितरित किए गए। इस मौके पर मनोज भट्ट, दीपक घिल्डियाल, राजपाल राणा, अनिल काला, उत्तम कंडवाल, शरत, सुनील और सुधीर काला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें