पाबौ। विकासखंड पाबौ के खुड्डेश्वर मैदान में स्व. प्रताप सिंह और बलिदानी विपिन की गुसाईं स्मृति में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच शुरू हो गए हैं। क्वार्टर फाइनल का पहला मैच एफसी चोपड्यूं व एफसी कालागढ़ के बीच खेला गया। चोपड्यूं ने शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए कालागढ़ को 7- 2 से एकतरफा जीत दर्ज की। जबकि दूसरा मैच एमआरसी व आर इलेवन एफसी के बीच खेला गया। जहां एमआरसी ने यह मैच 4-2 से जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तीसरे क्वार्टर फाइनल में कोट एफसी ने डीएफए देहरादून को 2- 0 से पराजित किया। मैच में सुरेंद्र सिंह रावत, राकेश मोहन, राम सिंह नेगी, जगमोहन सिंह नेगी, प्रदीप नेगी आदि निर्णायक रहे।