फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: नवनियुक्त सीईओ व डीईओ से शिक्षक संघ ने शिष्टाचार भेंट

Fri, 30 Jan 2026 03:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिले के नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना ने कहा कि जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ के साथ समन्वय स्थापित कर एक आदर्श जिला बनाने के लिए संयुक्त रूप से कार्य किया जाएगा। वहीं नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा)अंशुल बिष्ट ने संगठन को विश्वास दिलाया कि शिक्षक एवं छात्र हित में प्राथमिकता के आधार पर कार्य करते हुए शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का हर संभव प्रयास किया जाएगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज जुगरान ने कहा कि संघ सदैव छात्र व शिक्षक हितों के लिए कार्य करता रहा है और आगे भी शिक्षा का सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए दोनों अधिकारियों के साथ मिलकर जनपद में शिक्षा की बेहतरी के लिए सहयोग करेगा। इस अवसर पर नवीन डोभाल, रेखा नेगी, शैलेंद्र बड़थ्वाल, अनूप काला, सुधीर लिंगवाल, दिलवर शाह, अनूप गैरोला, महेंद्र रावत, नवीन धारीवाल, मुकेश बिष्ट, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें