राजकीय शिक्षक संघ ने शीतकालीन अवकाश समाप्त करने पर कड़ा विरोध जताया। राजकीय शिक्षक संघ थलीसैंण की बैठक में संघ के ब्लाक अध्यक्ष विजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार की ओर से शिक्षकों के शीतकालीन अवकाश पर रोक लगाई जा रही है। यह फैसला शिक्षकों के साथ अन्याय है। पौड़ी जिले का थलीसैंण क्षेत्र दूरस्थ क्षेत्रों में आता है। यहां पर तेज बर्फबारी होने से अत्यधिक ठंड होती है। इस ब्लाक में प्रदेश के 13 जिलों व यूपी के कई शिक्षक सेवारत हैं। ये शिक्षक लॉकडाउन में भी थलीसैंण मुख्यालय में रहकर ऑनलाइन पठन-पाठन करवाते रहे। शीतकालीन अवकाश समाप्त करने पर इन शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से इस फैसले को जल्द वापस लेने की मांग उठाई। संवाद