फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: शिक्षकों ने लगाया एसडीएम व सीओ पर अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल केंद्रीय विवि के शिक्षकों ने एसडीएम व सीओ श्रीनगर पर अभद्रता का आरोप लगाया है। शिक्षकों का कहना है कि बीते शनिवार को तहसील सभागार में प्रशासन द्वारा आयोजित बैठक में विवि के डीएसडब्ल्यू, मुख्य नियंता व मुख्य छात्रावास अधीक्षक के साथ एसडीएम व सीओ श्रीनगर ने अभद्रता किया। शिक्षकों ने 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक माफी और तीन दिन के भीतर तबादले की मांग की है। शिक्षकों ने मांग पूरी नहीं होने पर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सोमवार को विवि के एसीएल हॉल में हेमवती नंदन बहुगुणा (केंद्रीय) विश्वविद्यालय टीचर्स वेलफेयर सोसायटी की बैठक हुई। सोसायटी के सामने विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो. महावीर नेगी, मुख्य नियंता प्रो. बीपी नैथानी व मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. दीपक कुमार ने बीते 26 अगस्त को तहसील में आयोजित हुई बैठक का घटनाक्रम रखा।
सोसायटी के अध्यक्ष प्रो. एमएस रावत व सचिव डाॅ. आरएस फर्त्याल ने बताया कि विवि के शिक्षकों के साथ किसी भी स्तर पर दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम व सीओ श्रीनगर 24 घंटे के भीतर विवि परिसर में आकर शिक्षकों से सार्वजनिक माफी मांगे। सीओ व एसडीएम का तीन दिनों के भीतर तबादला किया जाए। वहीं शिक्षकों के समर्थन में विवि के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संगठन के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी ने कहा कि शिक्षकों का अपमान बिल्कुल भी नहीं सहा जाएगा। विवि का प्रत्येक कर्मचारी विवि के शिक्षकों के साथ खड़ा है। इस अवसर पर प्रो. आरसी डिमरी, प्रो. राकेश ड्योडी, डाॅ. विनीत कुमार मौर्य, डाॅ. आलोक सागर गौतम, प्रो. किरण डंगवाल, प्रो. रमा मैखुरी, प्रो. एचबीएस चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



- गढ़वाल विवि परिसर में विभिन्न मांगों के समाधान को लेकर छात्र आंदोलित हैं। स्थानीय प्रशासन व पुलिस कानून व्यवस्था बनी रहे। इसको लेकर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं। विवि के शिक्षकों के सम्मान को ठेस पहुंचाने या दुर्व्यवहार किसी भी स्तर पर नहीं हुआ। -रविंद्र चमोली, सीओ श्रीनगर।

- आंदोलित छात्रों, विवि के अधिकारियों व पदाधिकारियों के साथ प्रशासन की समस्याओं के समाधान को लेकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक हुई। विवि के शिक्षकों के साथ किसी तरह का कोई दुर्व्यवहार नहीं हुआ। यह समस्याओं के समाधान के बजाय निराधार आरोप लगाकर ध्यान भटकाना है। -नूपुर वर्मा, एसडीएम, श्रीनगर।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें