फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोपी सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। सहायक अध्यापक देहरादून जिले के कालसी ब्लॉक स्थित एक विद्यालय में सेवारत था। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल ने अध्यापक का निलंबन आदेश जारी कर दिया है। निलंबित शिक्षक को अपर निदेशालय पौड़ी संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शिक्षा परिसर पौड़ी में अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर बिष्ट ने एक निलंबन आदेश जारी किया। अपर निदेशक बिष्ट ने बताया कि देहरादून जिले के कालसी ब्लॉक स्थित एक विद्यालय में अध्ययनरत दसवीं की छात्रा ने एक अगस्त को एक सहायक अध्यापक पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। छात्रा ने बताया था कि बीती 28 जुलाई को आरोपी शिक्षक ने उसके साथ छेड़खानी की थी। छात्रा की शिकायत पर संबंधित क्षेत्र के थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि बीते एक अगस्त को ही पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया था। अपर निदेशक बिष्ट ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य, खंड शिक्षा अधिकारी कालसी व मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून की आख्या के आधार पर आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निलंबन के दौरान आरोपी शिक्षक अपर निदेशालय पौड़ी संबद्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें