फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अक्तूबर को काला दिवस बनाएंगे शिक्षक-कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर ठोस पहल नहीं होने से शिक्षक-कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने आगामी 1 अक्तूबर को काला दिवस मनाने का निर्णय लिया। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चे के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल न होने से कई कार्मिक सेवानिवृत्त हो गए, लेकिन पेंशन के नाम पर उन्हें मायूस ही होना पड़ा। मोर्चे के गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एक अक्तूबर को काला दिवस मनाया जाएगा। साथ ही रात को आठ बजे से नौ बजे तक घरों में लाइटें बंद की जाएंगी। इसके बाद भी सरकार नहीं जागी तो प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन का आगाज पौड़ी से किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें